आणखी काही कविता
कुर्सी हूं मैं कुर्सी हूं (हिंदी)
ना काले ,गोरे की हूं
जो बैठेगा उसकी हूं..कुर्सी हूं मैं..
दोन पार्टीके झगडेमे
हाल मेरे सब बिगडे है..
कोई पकडे पांव मेरे..
कोई खींचे हाथ मेरे..
अकलसे मुझको मतलब क्या?
शकलसे मुझको मतलब क्या?
खिंचा-तानी चलने दे..कुर्सी हूं मैं..
बोल सकी ना तोल सकी
पोल न किसके खोल सकी
मोल मेरा अनमोल बडा
सबको मुझसे प्यार बडा
'खोके' आने जाने दे..कुर्सी हूं मै..
©रमेश यशवंत वाकनीस©
Comments
Post a Comment