आणखी काही कविता
नदिया
बहती नदिया बहनेदो
कहती है जो कहनेदो
सांझ-सवेरा घर उसका
दिल मेरा है दर उसका
रातकी चादर ओढे वो
चांदसे बाते करती है
करती है कुछ करनेदो..
रंग-रुप है अंबरका
मौसम उसकी है बाहें
धूप-छांवं की सांसे ले
धरती बनकर खिलती है
हसती है तो हसनेदो...
भर भर गागर गाएगी
प्यासी ही रह जायेगी
सागरमे खो जायेगी
लहरें अब किनारोंको
छूती है तो छूनेदो...
©रमेश यशवंत वाकनीस ©
५/२/२०१९
Comments
Post a Comment