आणखी काही कविता

तुम्हारे वास्ते
---------------
दिशाओंने घुंघट उठाये...
चुनरियां भिगो डाली बरसाती हवाओंने...
झनझन धाराओंमे बह गये
वह सभी करुणास्तोत्र..
जो मैने तुम्हारेलिये रचे थे..!
सपना बन गया
एक दर्पण तुम्हारा-
लज्जासे झुका हुआ चेहरा..
खिलते कमल जैसे होंठोपर
निकलते निकलते रुका हुआ
एक शब्द : एक स्पर्श..!!
अचल है अंधेरा तो,
अटल है रोशनीमे जगमगाते रास्ते..
तुम्हारे वास्ते..!!!
©रमेश यशवंत वाकनीस©
१५/३/१९९३ 

Comments

Popular posts from this blog

ओळख

मी रविंद्रनाथांची पत्नी ५

मी रविंद्रनाथांची पत्नी ७