जय जय साई ॐ

जय जय साईॐ
------------------
साईके दरबारमे आकर क्यूं रोते हो भाई..
सुखसे भरलो झोली अपनी और बोलो जय साई..
जय जय साई ॐ‌||ध्रु||
काम अगर कुछ बनते बनते बिगडे तो मत डरना
श्रध्दासे बस्स कर्मही करना मगन उसीमे रहना
आशासे है भली निराशा औल भली सच्चाई ||१||
बीच भंवरमे नाव फंसी तो नाम उसीका लेलो
डूब गये क्या पार हुए क्या हर‌ संकटसे खेलो
थीरजका फल मीठा चाखो उसने सीख सिखायी ||२||
जीवनके सब रंग रुपको जीकर अनुभव करलो
धूप छांव के गावमे रहकर मुक्तीधाम अपनालो
काल भी आगे हाथ जोडके सदा करेगा वाही ||३||
©रमेश यशवंत वाकनीस©
(संग्रह:ओळखावा धोंडा अंतरीचा)




Comments

Popular posts from this blog

ओळख

मी रविंद्रनाथांची पत्नी ५

मी रविंद्रनाथांची पत्नी ७