नाम लिये चल

नाम लिये चल
-----------------
एक ही तू काम लिये चल
हरीकाही बस नाम किये चल..
हरीसे आकाश ये सारा
हरीसे है धरतीका नजारा
हरीसे है ब्रह्मांड ये न्यारा
हरी है तेरा तू है हरीका
इतनाही बस ठान लिये चल..
हरी तेरे मस्तकमे बैठा
हरी तेरे नैनोमे हसता
हरी तेरे होठोंपे खिलता
हरीको सुन बस हरीके गा गुन
हरीका ही बस नाम लिये चल..
हरी बिना जीना है मरना
हरी लिये मरना है जीना
हरी है मदिरा ऐसी अनूठी
सुबह शाम बस जाम पिये चल..
©रमेश यशवंत वाकनीस©
(संग्रह:ओळखावा धोंडा अंतरीचा) 

Comments

Popular posts from this blog

ओळख

मी रविंद्रनाथांची पत्नी ५

मी रविंद्रनाथांची पत्नी ७